Ghaziabad: प्रति दिन समय से उठे शहर का कूड़ा: महापौर

Ghaziabad
Ghaziabad: प्रति दिन समय से उठे शहर का कूड़ा: महापौर

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में नगर निगम  कार्यकारिणी की  बैठक में पहले सत्र में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 का  पुनरीक्षित बजट पेश किया गया । उसके बाद  दूसरे  सत्र में शहर के विकास कार्यों ,समस्याओं पर  कार्यकारिणी में गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में  नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, अपर नगर आयुक्त एवं सदन सचिव अरुण कुमार यादव ,सीटीओ डॉ संजीव कुमार सिन्हा ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार , उधान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह,निगम एओ डॉ. गीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह,चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, आश कुमार,कविनगर जोनल प्रभारी सुनील कुमार रॉय,विजय नगर जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी सहित सभी निगम जोन  प्रभारी,और निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, कार्यकारिणी के सदस्य एवं पार्षद  प्रवीण चौधरी ,पार्षद चौधरी शीतल देओल ,पार्षद यशपाल पहलवान ,पार्षद राजकुमार भाटी ,पार्षद अजय शर्मा ,पार्षद मनोज त्यागी ,पार्षद दीपक सोलंकी ,पार्षद धीरेन्द्र यादव (बिल्लू),पार्षद रेखा गोस्वामी, पार्षद रामनिवास बंसल और पार्षद आदिल मलिक  मौजूद रहे।

कार्यकारिणी में  चालू वित्त वर्ष के  बजट अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन में पेश किए गए। बैठक में  नगर निगम की गाड़ियों के लिए नंदग्राम में एक डीजल पेट्रोल पंप और  दिवाली तक स्ट्रीट लाइट लगवाने और नई डोर- टू -डोर कूडा कलेक्शन की 350 सीएनजी की गाड़ियां खरीदने का  निर्णय हुआ।

बैठक में 1562 .53 करोड़ का बजट रखा और  विक्रय प्रस्ताव 116.34  करोड़ का प्रस्ताव रखा गया। सदन में कार्यकारिणी ने शहर के  कूड़ा ,गड्डामुक सड़क कराने और डीजल समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई।नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार के जरिए निगम के करीब 45 सौ में से कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति शासन के जरिए अवैध करार दिए जाने की जानकारी कार्यकारिणी को दी गई।जिस पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की व्यवस्था जेसे चल रही है फिलहाल वेसे ही चलने दें। प्रवीण चौधरी ने कहा निगम क्षेत्र में शीतल जल और अन्य स्थानों पर विज्ञापन तो बदस्तूर लगे रहते है लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।जिस पर नगरायुक्त ने निरीक्षण कराकर कर्रवाई कराने की बात कही।पार्षद अजय शर्मा ने कहा ठेकेदार टेंडर तो डाल देते है लेकिन किसी किसी वार्ड में वह कार्य नही करते जोकि गलत है।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि जो कंपनिया टेंडर डालने के बाद कार्य नही करती, उन्हे ब्लेक लिस्ट किया जाए। और जिस कंपनी का प्लांट निगम की सीमा क्षेत्र में हो उसे की कार्य दिए जाए। पार्षद शीतल देओल ने अपने वार्ड में चार पिंक टॉयलेट का प्रस्ताव रखा। नगरायुक्त ने जगह उपलब्ध  होने के बाद निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इधर पार्षद यशपाल पहलवान ने रामप्रस्थ ग्रीन में कूड़ा रोजाना  न उठने आदि की समस्या  रखी। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों को बोर्ड के जरिए रखने और सेलरी पर विचार करने प्रस्ताव रखा।इधर चिरंजीव बिहार ,अवंतिका कालोनी से पार्षद मनोज त्यागी ने अपने वार्ड में सड़को पर स्विपिंग के बाद एकत्र कूड़ा न उठाने की शिकायत सदन में रखी।उन्होंने कहा कि गाड़ी वाला सड़को पर झाड़ू लगने के बाद एकत्र हुए कूड़े को उठाने से मना करते है।जिस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नियमावली का हवाला देते हुए जवाब दिया।

इस पर महापौर ने कहा की शहर का सभी कूड़ा  प्रति दिन  समय से उठना चाहिए।  सामुदायिक केन्दों की बदहाली पर भी बैठक में चर्चा हुई।और शहर में बने तारों के जाल को चिन्हित कर व्यवस्थित कराने पर भी चर्चा हुई। और जिन कंपनियों के तार है उनसे टैक्स वसूलने का प्रस्ताव रखा गया। महापौर ने कंपनियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने को कहा गया। शहर की सड़को में हुए गडडे लगातार भरने को कहा । उन्होंने कहा कि निर्माण विभाग छोटा गड्ढा होने पर ही तत्काल उसे रिपेयर करने का काम करे। निगम के पास इसके लिए पर्याप्त महीने है जिनसे शहर की सड़को में होने वाले गड्डे समय समय पर भर दिए जाए।

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में अब नहीं आएगी दिक्कत

निगम कार्यकारिणी की बैठक में डोर-टू डोर-कूडा कलेक्शन के लिए 350 नई सीएनजी की गाड़ियां खरीदने को लेकर प्रस्ताव पास पास हुआ । और  निगम की गाड़ियों के लिए डीजल के लिए अब निगम नंदग्राम में अपने  ही  पम्प का दोबारा संचालन करेगा।  जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी  गई है। बाद में इसमें सीएनजी पंप भी लगाया जाएगा ।

दीपावली से पूर्व रोशन होगा शहर

दिवाली तक शहर में छह हजार खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला जाएगा। जहां लाइट नहीं हैं वहां लाइट उपलब्ध कराई जाएंगी। इसको लेकर कार्यकारिणी में सहमति बन गई है। कार्यकारिणी की बैठक यह तीसरी बैठक है जिसमें पूरक बजट पेश किया गया। इसके अलावा  वसुंधरा, मोहन नगर, कवि नगर जोन के करीब  19 विकास के कार्यों के प्रस्ताव पेश किए गए।  अलग- अलग प्रस्तावों के करीब 14 प्रस्ताव पेश किए गए। उनमें दो प्रस्ताव पूर्व में हुई कार्यकारिणी की बैठक के पुष्टि के प्रस्ताव भी पेश हुए। यह बैठक 28 जुलाई और आठ अगस्त को हुई थी। करीब सभी प्रस्तावों पर कार्यकारिणी ने सहमति जताई।इनके अलावा राजनगर एक्सटेंशन में जीडीए के बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के रखरखाव के लिए पैसा रिलीज करने का प्रस्ताव आया ।प्रस्ताव में कहा गया कि एनके जी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लांट को ऑपरेट कर रही है। इसके लिए करीब 16 लाख 66 हजार रुपये देने के तीन अलग- अलग प्रस्ताव है। जी -20 के दौरान हुए विकास कार्यों के पूरा होने के बाद अब इनके विकास कार्यों की स्वीकृति का प्रस्ताव भी सदन में पेश किया गया।

कूड़े का प्रोसेसिंग प्लांट बनाने के लिए निगम खोजेगा  जिले में 35 एकड़ जमीन

गालंद  के अलावा  शहर के कूड़े के निस्तारण के लिए कूड़े का प्रोसेसिंग प्लांट बनाने के लिए करीब 30 से 35 एकड़ जमीन जिले की सीमा के अंदर  किसी दूसरी जगह लेने के लिए  प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी ने सहमति जताई। नगर आयुक्त ने कार्यकारिणी सदस्यों से भी जिले की सीमा में जमीन खोजने की अपील की ।

शहर के 1327पार्कों की जल्द बदलेगी सूरत

पार्कों की क्षतिग्रस्त बाउन्ड्रीवाल एवं फुटपाथ आदि निमार्ण कार्यों का बजट 3.5 करोड़ से बढ़ाकर, सदन ने 16 करोड़ का बजट पास किया। अब नगर निगम के  सभी पांच जोन एरिया के 100 वार्ड में बने 1327 पार्क  37 हरित पट्टी 54 सेंट्रल वर्ज विकसित किए गए है। इनके लिए एक उद्यान निरीक्षक अस्थाई तौर पर तैनात किए जायेंगे।   एलिवेटेड रोड पर सेंट्रल वर्ज रखरखाव के लिए आउटसोर्स कर्मचारियों की तैनाती करने  को अलग अलग कार्यों के लिए 2634 कर्मचारियों की कार्य अवधि बढ़ाने आदि प्रस्तावो पर  सदन ने सहमति जताई।और पेड़ो की छंटाई कराई के लिए प्रत्येक जोन के लिए एक एक मशीन की खरीद के लिए भी सहमति बनी।