सीएम मान, केजरीवाल ने 400 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार हरेक क्षेत्र का व्यापक विकास करके सेहतमंद और रंगला पंजाब बनाने के लिए निरंतर अग्रसर है। सीएम मान ने शनिवार को यहाँ एक कार्यक्रम के दौरान 400 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस नेक कार्य के लिए पुख़्ता व्यवस्था करनी शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, जिनके जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें:– देश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या में हुई वृद्धि

उन्होंने कहा कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए 100 आम आदमी क्लीनिक 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को समर्पित किए गए थे। ये क्लीनिक लोगों को लगभग 100 क्लीनिकल टेस्टों के साथ 41 हेल्थ पैकेज दे रहे हैं। अगस्त महीने से राज्य में चल रहे 100 आम आदमी क्लीनिकों से अब तक 10.26 लाख लोगों ने मुफ़्त इलाज करवाया। इन क्लीनिकों में 1.24 लाख मरीजों के मुफ़्त टेस्ट किए गए। अब राज्य में कुल 500 मोहल्ला क्लीनिक हो गए हैं।

आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल का पवित्र धरती पर स्वागत करते हुए मान ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व से पंजाब ने यह लोक हितैषी प्रयास किया है। दिल्ली सरकार ने इस लोक-हितैषी पहल के लिए दिशा प्रदान की थी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को बहुत लाभ हुआ था। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार के लिए अब अन्य राज्य भी इस मॉडल को अपना रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए ऐतिहासिक लोक हितैषी फैसले लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हक में बड़ा फतवा देकर पंजाब के लोगों ने इतिहास सृजन किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।