Coconut Oil And Aloe Vera: जब एलोवेरा जेल और नारियल तेल के फायदे हैं बेमिसाल फिर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का क्यों करना है इस्तेमाल?

Coconut Oil And Aloe Vera
Coconut Oil And Aloe Vera जब एलोवेरा जेल और नारियल तेल के फायदे हैं बेमिसाल फिर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का क्यों करना है इस्तेमाल?

Skin Care: बालों की ग्रोथ के लिए लोग ना जानें क्या-क्या नुस्खे अपनाते रहते हैं। कभी डाइट बदलते हैं, कभी शैम्पू बदलते हैं, कभी-कभी अपनी लिमिट से हटकर महंगे तेल का उपयोग करते हैं, इतना ही नहीं ज्यादातर तो केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करने से नहीं चूकते। बावजूद इसके बालों से जुड़ी समस्याएं ज्यों की त्यों बनी रहती हैं।

लोग केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बहुत से साइड इफेक्ट से भी दो-चार होते हैं लेकिन फिर भी ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आते। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल की जानकारी देने जा रहे हैं जो बालों के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकती हैं। आज हम आपको एलोवेरा जेल और नारियल तेल की गुणवत्ता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका संयुक्त रूप से इस्तेमाल करने से बालों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। तो आइये बालों के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल के चमत्कारी लाभ के लिए विस्तार से जानें। Coconut Oil And Aloe Vera

Coconut Oil And Aloe Vera
Coconut Oil And Aloe Vera
जब एलोवेरा जेल और नारियल तेल के फायदे हैं बेमिसाल फिर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का क्यों करना है इस्तेमाल?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बालों पर एक शोध से यह साबित हो चुका है कि नारियल तेल रूसी की समस्या को जड़ से मिटाने के साथ ही बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है। क्योंकि इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल के साथ जरूरी विटामिन्स और फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ के साथ ही बालों को भरपूर पोषण देने में मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर एलोवेरा के पल्प में मौजूद प्रोटियॉलिटिक एंजाइम्स स्कैल्प की डेड स्किन को रिपेयर करने में अत्यंत फायदेमंद हो सकता है। बालों को रिपेयर करने में इससे अच्छा कंडीशनर कोई नहीं माना जाता। इससे बाल मुलायम एवं चमकदार बनते हैं। इन्हीं सब कारणों के आधार पर बालों के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल को अत्यंत लाभकारी माना जा सकता है।

एलोवेरा जेल और नारियल तेल के बेशुमार फायदे:- Coconut Oil And Aloe Vera

बाल बनें सॉफ्ट और सिल्की: संयुक्त रूप से एलोवेरा जेल और नारियल तेल का मिश्रण लगाने से बाल सॉफ्ट और सिल्की बनते हैं। नारियल तेल बालों के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक पोषक तत्वों में से एक है। यह बालों की ग्रोथ के साथ ही उन्हें काले और चमकदार बनाने में मददगार होता है। वहीं, एलोवेरा कंडीशनिंग प्रभाव से युक्त होता है, जो बालों को मुलायम बनाने में अहम रोल अदा करता है। इसलिए बालों के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत ही बेस्ट हो सकता है।

Get Long Hair: Shampoo में बस 7 चीज मिला लो बाल इतने तेजी से लंबे घने हो जाएंगे आप संभाल नही पाओगे

बाल मजबूत करने में सहायक: एलोवेरा बहुत ही गुणकारी होता है, इसका इस्तेमाल सालों से बालों को मजबूती प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। इससे बाल न सिर्फ प्राकृतिक रूप से बढ़ते हैं, बल्कि यह स्कैल्प पर मौजूद हेयर फॉलिकल्स में ब्लड सप्लाई को नियंत्रित करके बालों को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है। वहीं, नारियल तेल पोषण से भरपूर होता है। यह भी बेजान बालों को पोषण प्रदान कर उनकी ग्रोथ बढ़ाने में मददगार ्रसिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही बालों के लिए आवश्यक प्रोटीन को सुरक्षित रखने में भी नारियल तेल अहम भूमिका निभाता है।

रूसी जड़ से खत्म: रूसी की समस्या से निजात पाने के लिए नारियल के तेल का एक शोध किया गया जिसमें यह बहुत ही उपयोगी पाया गया। साथ ही यह सीबम (स्कैल्प से निकलने वाला प्राकृतिक तेल) को कम कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कैल्प पर अत्यधिक मात्रा में सीबम भी रूसी का एक अहम कारण हो सकता है और एलोवेरा रूसी पनपने से रोकने में अहम भूमिका निभाता है। एक शोध के मुताबिक एलोवेरा जेल डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। इसलिए रूसी से निजात दिलाने में एलोवेरा जेल और नारियल का तेल अत्यंत लाभकारी हो सकते हैं।

बालों की ग्रोथ में गुणकारी:बालों की ग्रोथ के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं। एलोवेरा हेयर फॉलिकल्स को प्राकृतिक रूप से विकास को बढ़ावा देने के साथ उन्हें मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है। वहीं, नारियल तेल में भरपूर गुणकारी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों को पोषक प्रदान करने के साथ बालों के विकास में मदद करते हैं। साथ ही यह डैमेज बालों को दोबारा उगाने में भी मददगार हो सकता है।

कैसे करते हैं एलोवेरा एवं नारियल तेल का उपयोग | Coconut Oil And Aloe Vera

एलोवेरा जेल और नारियल तेल का इस्तेमाल बालों के लिए कैसे करें इसके लिए सबसे आसान और प्रभावी तरीका बताने जा रहे हैं:-

इसके लिए सबसे पहले 5 चम्मच एलोवेरा जेल, 3 चम्मच नारियल तेल, शॉवर कैप ले लें। फिर एक कटोरी में नारियल तेल निकालें और इसे हल्का गर्म कर लें। थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें और फिर इसमें एलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर उंगलियों की मदद से इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। इसके बाद शॉवर कैप से अपने सिर को ढक लें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर लगाकर ठंडे पानी से धो लें और फर्क देखें। नारियल तेल और एलोवेरा जेल के इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं। आप देखेंगे कि एक महीने में ही आपके बालों की ग्रोथ कैसे होती है और कैसे समूथ और सिल्की बनते हैं।

नोट: लेख दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी दवा का विकल्प नहीं माना जा सकता। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।