पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शीत लहर

shivering cold sachkahoon

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के कुछ हिस्सों में तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अति शीत लहर का असर रहा जबकि उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप रहा। रात का तापमान ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5़ 1डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा जबकि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और तेलंगाना के अधिकांश स्थानों पर, ओडिशा में कुछ स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर,मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, असम,मेघालय, गुजरात, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, कर्नाटक और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

हिसार में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री

मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा,जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर तथाा राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर,तेलंगाना, उत्तर ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बुधवार 08़ 30 बजे से गुरुवार को 08़ 30 बजे के बीच बारिशा हुयी जबकि विदर्भ, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पर्वतीय क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुयी।

नौगांव में 200 मीटर की दृश्यता

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा तथा उत्तरी पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। टीकमगढ़, कानपुर में 25 मीटर, बरेली, लखनऊ, रतलाम में 50 मीटर, सफदरजंग (नयी दिल्ली), हरदोई, फुर्सतगंज, सागर, नौगांव में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी।

पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश , असम, मेघालय, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।