अलविदा 2021 : जानें, November और December की प्रमुख घटनाएं

1 नवंबर 

  • पटना। बिहार की राजधानी पटना में वर्ष 2013 में भाजपा की ऐतिहासिक गांधी मैदान रैली और पटना जंक्शन पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामलों में एनआईए की विशेष अदालत ने चार दोषियों को फांसी, दो को सश्रम आजीवन कारावास तथा दो को दस वर्ष के सश्रम कारावास और एक को सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
  • भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस की सतर्कता इकाई ने बर्खास्त कांस्टेबल के पास छह करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया।
  • नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस ने जब्त संपत्ति को कम दाम में बेचने के मामले में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार किया।
  • नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट-स्नातक) में तीन छात्रों मृणाल कुटेरी (तेलंगाना), तन्मय गुप्ता (दिल्ली) और मार्तिका जी नायर (महाराष्टÑ) ने टॉप किया।

2 नवंबर

  • चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठन का ऐलान किया।

3 नवंबर

  • नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल के दामों पर 5 और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क में कटौती का निर्णय लिया।
  • अयोध्या। राम की पैडी पर दीपावली की पूर्व संध्या पर एक साथ रिकॉर्ड 9.41 लाख दीये जलाए गए।
  • नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के लिए ‘ग्रुप कैप्टन’ रैंक की मंजूरी दी।
  • नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्यसंगठन (डब्लयूएचओ) ने भारत बायोटेक के कोविड रोधी टीके कोवैक्सीन को ‘आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध’ का दर्जा दिया।

5 नवंबर

  • नई दिल्ली। दीपावली पर जमकर आतिशबाजी के चलते एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 999 के पार पहुँचा।
  • मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने विवादास्पद क्रूज ड्रग्स मामले और पाँच अन्य मामलों की जांच से समीर वानखेड़े को हटाया।

6 नवंबर

  • चंडीगढ़। हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण का कानून 15 जनवरी 2022 से लागू करने का फैसला किया।
  • मुंबई। महाराष्टÑ के अहमदनगर जिले में सिविल अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 11 मरीजों की मौत हो गई।

7 नवंबर

  • नई दिल्ली। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने आरटीआई के जवाब में बताया कि देश में 33 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषित हैं। इनमें से आधे से अधिक अत्यंत कुपोषित हैं। इस मामले में महाराष्टÑ, बिहार और गुजरात शीर्ष पर हैं।

8 नवंबर

  • रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने चार साथी जवानों की हत्या कर दी।
  • नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 1997 के उपहार सिनेमा हॉल अग्निकांड में रियल एस्टेट व्यवसायी सुशील और गोपाल अंसल को सात साल जेल की सजा सुनाई। दोनों भाईयों पर 2.25 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया।

10 नवंबर

  • नई दिल्ली। कोरोना काल के दौरान बंद सांसद क्षेत्रीय विकास निधि को केन्द्र सरकार ने बहाल किया।
  • बाड़मेर। जोधपुर नेशनल हाइवे पर भांडियावास गांव में बस और ट्रेलर की टक्कर में 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
  • नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित महेन्द्रभाटी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बाहुबली नेता धर्मपाल सिंह यादव उर्फ डीपी यादव को बरी किया।
  • सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में एक एकेडमी के संचालक ने महिला पहलवान निशा दहिया और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

11 नवंबर

  • चेन्नई। तमिलनाडू की एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी शमशान घाट में काम करते हुए बेहोश मजदूर को अपने कंधे पर उठाकर नजदीकी अस्पताल में ले गई।
  • कोलकाता। बंगाल की लोकप्रिय अभिनेत्री सरबंती चटर्जी ने भाजपा से इस्तीफा दिया।
  • नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रणौत ने विवादित बयान दिया कि असली आजादी 2014 में मिली जब नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता में आई, वहीं 1947 में देश को जो स्वतंत्रता मिली थी वह ‘भीख’ में मिली थी।

12 नवंबर

  • नई दिल्ली। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चन्द्र मोदी ने राज्यसभा के नए महासचिव का कार्यभार संभाला। उन्होंने पीपीके रामाचार्युलु का स्थान लिया।
  • लखनऊ। समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति सहित तीन को कोर्ट ने उम्रकैद और दो-दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

13 नवंबर

  • नई दिल्ली। बढ़े प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रवैये के चलते दिल्ली सरकार ने स्कूल, कॉलेज और निर्माण कार्यों पर रोक लगाई।
  • नई दिल्ली। राष्टÑपति रामनाथ कोविंद ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चौपड़ा सहित 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड और 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिए।
  • इंफाल। मणिपुर में आतंकी हमले में असफ राइफल्स की खुगा बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई।
  • नोएडा। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माँ श्रीमति रामरती (92) का निधन हो गया।
  • नागपुर। महाराष्टÑ के गढ़चिरौली में एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस कमांडो ने 26 नक्सलियों को मार गिराया।

14 नवंबर

  • दुबई। मिशेल मार्श (नाबाद 77) और डेविड वार्नर (53) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर आस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट विश्व चैंपियन बना।
  • नई दिल्ली। सीबीआई और ईडी निदेशकों का कार्यकाल मौजूदा दो वर्ष से अधिकतम पाँच तक करने का निर्णय लिया।

15 नवंबर

  • नई दिल्ली। हिन्दी की प्रख्यात लेखिका मन्नू भंडारी (91) का निधन हो गया।
  • कटक। ओडिशा के कटक में बुजुर्ग महिला मिनाती पटनायक ने अपना तीन मंजिला घर, सोने के गहने और अपनी पूरी करोड़ों संपत्ति रिक्शा चालक दंपत्ति को दान कर दी।
  • अहमदाबाद। गुजरात आतंकवादी रोधी दस्ते ने मोरबी जिले में 600 करोड़ रुपये हेरोइन सहित तीन लोगों को काबू किया।

16 नवंबर

  • लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया।

17 नवंबर

  • चंडीगढ़। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में हरियाणा को स्टेट अवार्ड तथा रोहतक और गुरुग्राम को गारबेज फ्री सिटी का अवार्ड मिला।
  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी मामले में एसआईटी जांच की निगरानी के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।

19 नवंबर

  • नई दिल्ली। करीब एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के आगे झुकते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विवादित तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने का ऐलान किया।

20 नवंबर

  • नई दिल्ली। मध्यप्रदेश का इंदौर लगातार पाँचवें साल देश का सबसे स्वच्छ शहर बना।
  • हरियाणा में अब छह लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले पिछड़ा वर्ग के परिवारों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। इस संबंधी में एक अधिसूचना जारी की गई।

21 नवंबर

  • साइबर सिक्योरिटी कंपनी साइबरएक्स9 ने दावा किया कि पंजाब नेशनल बैंक के सर्वर में कथित रूप से सेंध से करीब 18 करोड़ ग्राहकों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी लगभग सात महीने तक ‘उजागर’ होती रही।

22 नवंबर

  • चंडीगढ़। बढ़ते प्रदूषण के चलते हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया कि प्रदेश में पीएनजी व सीएनजी से संचालित होने वाले उद्योग ही स्थापित होंगे। नई औद्योगिक इकाई स्थापित करने वालों को शपथ पत्र देना होगा कि वह डीजल व कोयला र्इंधन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

23 नवंबर

  • नई दिल्ली। कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद, अशोक तंवर, जदयू के पूर्व महासचिव पवन वर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।
  • नई दिल्ली। पिछले साल जून में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के हमले के खिलाफ भारतीय सैनिकों का नेतृत्व करने वाले 16वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू को महावीर चक्र (मरणोपरांत) दिया गया।
  • नई दिल्ली। कच्चे तेल के दामों में कमी लाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने 50 लाख बैरल कच्चा तेल जारी करने का निर्णय लिया।

25 नवंबर

  • चंडीगढ़। अंबाला रेंज की आईजी आईपीएस भारती अरोड़ा के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के आवेदन को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दी।

26 नवंबर

  • नई दिल्ली। नीति आयोग के बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) के अनुसार बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश देश के सबसे गरीब राज्यों के रूप में सामने आए।

27 नवंबर

  • नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ऐलान किया कि अब खेतों में किसानों द्वारा पराली जलाना अपराध नहीं होगा।

28 नवंबर

  • भुवनेश्वर। ओडिशा की 45 साल की आदिवासी महिला और आशा वर्कर मतिल्दा कुल्लू को फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल किया।

29 नवंबर

  • न्यूयॉर्क। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डार्सी के इस्तीफा देने के बाद भारत के पराग अग्रवाल को नया सीईओ नियुक्त किया।
  • नई दिल्ली। सदन के अंदर तोड़फोड़, आसन पर पेपर फैंकने, टेबल पर चढ़कर डांस और मार्शल से अभद्रता के आरोप में राज्यसभा के 12 सांसदों को शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया गया।

30 नवंबर

  • नई दिल्ली। एडमिरल करमबीर सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद एडमिरल आर. हरि कुमार ने नए नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया।
  • चंडीगढ़। हरियाणा के 1986 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव कौशल प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने।

1 दिसम्बर

  • नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने के विधेयक को राष्टÑपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दी।
  • नई दिल्ली। दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार द्वारा पेट्रोल पर वैट में 10.58 फीसदी कटौती करने से आठ रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया।
  • नई दिल्ली। माल और सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह नवंबर में बढ़कर 1 लाख 31 526 करोड़ रुपये पहुंचा।

2 दिसम्बर

  • नई दिल्ली। कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट ने भारत में दस्तक दी। दक्षिण अफ्रीका से कर्नाटक पहुंचे दो लोग संक्रमित मिले।
  • मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को निलंबित किया गया।
  • नई दिल्ली। अंजू बॉबी जार्ज को वर्ल्ड एथलेटिक्स का वूमन आॅफ द ईयर अवार्ड मिला।
  • न्यूयॉर्क। भारतवंशी गीता गोपीनाथ आईएमएफ की पहली महिला डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त हुर्इं।
  • लंदन। स्क्वेयरड वाटरमेलन कंपनी ने भाकियू के राष्टÑीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का नाम 21वीं सेंचुरी आइकॉन अवार्ड के फाइनलिस्ट में शामिल किया।
  • सोनीपत। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण हरियाणा के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में स्कूल बंद किए और 14 जिलों में निर्माण कार्यों पर रोक लगी।

3 दिसम्बर

  • मैनचेस्टर। पुर्तगाल के क्रिस्टियानों रोनाल्डो क्लब और अंतरराष्टÑीय फुटबॉल में 800 से ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने।

    4 दिसम्बर

  • मुंबई। भारत के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 खिलाड़ियों को आउट किया। ऐसा करने वाले वे इंग्लैंड के जिम लेकर (1956) और भारत के अनिल कुंबले (1999) के बाद दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने।
  • नई दिल्ली। हरियाणा की मनु भाकर 64वीं राष्टÑीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में राष्टÑीय चैंपियन बनी।

5 दिसम्बर

  • गुवाहटी। नगालैंड के मोन जिला स्थित ओटिंग के तिरु में सेना के जवानों की गोलीबारी में 13 नागरिकों की मौत हो गई। इसके बाद भड़की हिंसा में एक जवान सहित चार अन्य की भी जान चली गई।

6 दिसम्बर

  • चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की आधिकारिक घोषणा करते हुए भाजपा के साथ मिलकर चुनाव

7 दिसम्बर

  • नई दिल्ली। रूस के राष्टÑपति व्लादीमिर पुतिन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य स्वागत किया।
  • चंडीगढ़। एचसीएस और डेंटल सर्जन की नौकरियां लगवाने के लिए पैसे लेने के आरोपित एचसीएस अधिकारी अनिल नागर को हरियाणा सरकार ने बर्खास्त किया।

8 दिसम्बर

  • कुन्नूर। तमिलनाडू के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत हो गई।
  • रोहतक। अभिनेता गजेन्द्र चौहान को पंड़ित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) का कुलपति बनाया।
  • लताकिया। इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया के तटीय शहर लताकिया के बंदरगाह पर मिसाइलें दागीं।
  • नई दिल्ली। पनामा और पैराडाइज पत्रावली लीक मामले में भारती से जुड़ी 930 इकाइयों की 20353 करोड़ रुपये की संपत्तियों का खुलासा हुआ।

9 दिसम्बर

  • नई दिल्ली। केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा किसान आंदोलन 378 दिन खत्म हो गया।
          • चंडीगढ़। राष्टÑीय राजधानी क्षेत्र में दस साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त करने के आदेश दिए।

10 दिसम्बर

  • नई दिल्ली। भारत सरकार अफगानिस्तान से 104 सिख और हिन्दुओं को एयर लिफ्ट कर स्वदेश लाई।

11 दिसम्बर

  • लंदन। भारत को अंतरराष्टÑीय समुद्री संगठन की परिषद में दो साल 2022-23 के लिए फिर सदस्य चुना गया।
  • नई दिल्ली। कृषि कानूनों को रद्द करवाकर घर लौटते किसानों का पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत।

12 दिसम्बर

  • चंडीगढ़। हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का पहला मामला मिला।
  • बिजनौर। उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा सांसद मलूक नागर और उनके भाई की संपत्ति को बैंक ने अपने कब्जे में लिया।

13 दिसम्बर

  • ईलात। अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू 79 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स 2021 खिताब जीता। उनसे पहले सुष्मिता सेन ने सन् 1994 और लारा दत्ता ने सन् 2000 में ये खिताब जीता था।
  • जम्मू। आतंकियों ने भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर श्रीनगर में पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस पर हमला किया, जिसमें चार जवान शहीद और 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • बालासोर। भारत ने ओडिशा तट से दूर अब्दुल कलाम द्वीप से ‘सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो सिस्टम’ का सफल प्रक्षेपण किया।

14 दिसम्बर

  • नई दिल्ली। केन्द्र सरकार की चार धाम परियोजना को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दी।
  • लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने छानबीन और साक्ष्यों के आधार पर दावा किया कि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष उर्फ मोनू और उसके सहयोगियों ने जानबूझकर, सुनियोजित साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया।
  • गुवाहटी। असम के डिब्रूगढ़ की विशेष चाय मनोहारी गोल्ड 99, 999 रुपये प्रति किलोग्राम सौरभ चार्य ट्रेडर्स को बेची।

15 दिसम्बर

  • नई दिल्ली। कुन्नूर की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की मौत हो गई।
  • नई दिल्ली। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने अपनी आधार दर में 10 अंकों की बढ़ोत्तरी का फैसला किया, जिससे ऋण लेना महंगा होने और ईएमआई भार बढ़ने के आसार बढ़े।

16 दिसम्बर

  • नई दिल्ली। आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे ने ‘चीफ आॅफ स्टाफ कमेटी’ के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

18 दिसम्बर

  • अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी करने का प्रयास कर रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
  • चंडीगढ़। भाकियू (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने संयुक्त संघर्ष पार्टी बनाने का ऐलान किया।

19 दिसम्बर

  • कपूरथला। पंजाब के कपूरथला में बेअदबी के आरोप में एक युवक की पुलिस के सामने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

अलविदा 2021 : जानें, जनवरी और फरवरी की प्रमुख घटनाएं

अलविदा 2021 : जानें, MARCH और APRIL की प्रमुख घटनाएं

अलविदा 2021 : जानें, MAY और JUNE की प्रमुख घटनाएं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।