कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

अमृतसर (एजेंसी)। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वीरवार अपराह्न अमृतसर पहुंचने के बाद सीधे श्री दरबार साहिब माथा टेकने गए और उसके बाद लंगर छकने के बाद वह जलियांवाला बाग के लिये रवाना हो गये। गांधी की फ्लाइट दिल्ली से घने कोहरे के कारण देरी से यहां पहुंची और वहां उनकी अगवानी मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू, दोनों उप मुख्यमंत्री ओनी सोनी तथा सुखजिंदर रंधावा, सांसद औजला और अधिकांश पार्टी उम्मीदवारों ने की। एयरपोर्ट से वे दरबार साहिब पहुंचे और वहां से जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और बाल्मिकी मंदिर जायेंगे।

उसके बाद उनका जालंधर में कार्यक्रम है लेकिन उनके देरी से आने के कारण और यहां के कार्यक्रमों में समय लगने के कारण वह जालंधर में पंजाब फतेह रैली को संबोधित करेंगे। वह वर्चुअल रैली को संबोधित करते समय राज्य के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे तथा चुनाव के हालात का जायजा भी लेंगे। फतेह रैली को संबोधित करने के साथ गांधी पंजाब में चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार उनके आने से कांग्रेस में आपसी मतभेद दूर करने ,पार्टी की मजबूती और प्रचार को बल मिलेगा। लंबे समय से अंतरकलह से जूझ रही कांग्रेस को संबल मिलने से एकजुटता आयेगी।

इससे पूर्व कांग्रेस द्वारा कांग्रेस द्वारा पंजाब में पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई थी। जिसे प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिहं सिद्धू के भतीजे स्मित सिंह को अमरगढ़ से टिकट दिया गया है। वहीं पंजाब के पूर्व सीएम हरचरण सिंह बराड़ की बहू करण कौर बराड़ मुक्तसर से चुनाव लड़ेंगी।

ये है पूरी सूची- 

1. बोहा (एससी) से जोगिंदर पाल

2. बाटला से अश्विनी सेखरी

3. खडूर साहिब से रमनजीत सिंह सिक्की

4. नकोदर से डॉ. नवजोत सिंह दाहिया

5. बंगा (एससी) सीट से तरलोचन सिंह सूंध

6.खरार से विजय शर्मा टिंकू

7.समराला से राजा गिल

8. साहनेवल से विक्रम बाजवा

9. गिल (एससी) से कुलदीप सिंह वैद

10.जगरौन (एससी) से जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल

11. फिरोजपुर देहात (एससी) से आशु बांगर

12. गुरु हर साही से विजय कालरा

13. फिजिलका से देविंद्र गुबिया

14. मुक्तसर से करण कौर बरार

15. कोटकपुरा से अजयपाल सिंह संधू

16. जैतू (एससी) से दर्शन सिंह दिलवान

17. सारदुलगढ़ से बिक्रम सिंह मोफर

18. दिरबा (एससी) से अजेब सिंह रतौल

19. सुनाम से जसविंदर सिंह धीमन

20. मेहल कलान (एससी) से हरचंद कौर

21. अमरगढ़ से स्मित सिंह

22. दारा बस्सी से दिपिंदर सिंह ढिल्लन

23. शुतराना (एससी) से दरबारा सिंह

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।