हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    कोरोना से अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर

    America Economy

    America Economy | करीब 1 करोड़ 68 लोग बेरोजगार

    वॉशिंगटन| वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बढ़ता ही जा रहा है और विश्व के अधिकतर देशों (205 देशों और क्षेत्रों) में फैल चुके इस संक्रमण के कारण अब तक 96 हजार 722 लोगों की मौत हो गयी है तथा 1420949 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। कोरोना की वजह से अमेरिका में अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। विश्व भर में अब तक करीब तीन लाख लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इस महामारी के कारण सबसे अधिक  18 हजार 279 लोगों की मौत हुई है और अब तक 1 लाख 43 हजार लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    • कोरोना की वजह से अमेरिका में अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है।
    • यहां करीब 1 करोड़ 68 लोग बेरोजगार हो गए हैं।
    • रेस्टोरेंट और दुकानें बंद होने से जरूरी सामान की किल्लत महसूस हो रही है।
    • सरकार ने लोगों को फूड बैंक के माध्यम से राशन और खाने का सामान बांटना शुरू किया है।

    न्यूयॉर्क में पिछले 24 घंटे में 799 मौतें

    • अमेरिका के न्यूयॉर्क में मौतों का आंकड़ा शुक्रवार को 7 हजार 67 पहुंच गया।
    • यहां पर अब तक 1 लाख 61 हजार 504 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
    • यह लॉकडाउन शुरू होने के बाद अब तक अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की सबसे कम संख्या है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।