कश्मीर में विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल
Published On
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-पुलवामा मार्ग पर रविवार सुबह एक विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जब सीआरपीएफ का काफिला पुलवामा में गंगू क्षेत्र से गुजर रहा था तब आतंकवादियों ने कम तीव्रता वाले विस्फोटक उपकरण में विस्फोट कर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और विस्फोट के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
About The Author