हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा साइबर ठगों ने...

    साइबर ठगों ने अकाउंट से निकाले 57 हजार रुपये

    cyber crime

    जगाधरी (सच कहूँ न्यूज)। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के अकाउंट से 57 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने देर शाम मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जगाधरी वर्कशॉप रोड मंडेबरी निवासी आशिकदीन ने फरकपुर पुलिस में दी शिकायत में बताया कि चार सितंबर 2020 को अज्ञात व्यक्ति ने उससे धोखे से क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर उसके अकाउंट से 57 हजार रुपये निकाल लिए।

    उसे जब इसकी जानकारी मिली तो उसने बैंक अधिकारियों से बात की। पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के िालाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।