हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जनता इण्टर कॉ...

    जनता इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने गुलावठी में गाड़े झंडे

    Bulandshahr News
    B.B. Nagar: जनता इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने गुलावठी में गाड़े झंडे

    बुलन्दशहर/बी.बी.नगर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। B.B. Nagar: 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक डी. एन. इण्टर कॉलेज गुलावठी मे क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे 15 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जनता इण्टर कॉलेज केशोपुर सठला के बच्चों ने भी उक्त प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया। विद्यालय के खेल शिक्षक रूपक चौधरी के नेतृत्व मे टीम ने सफलता के झण्डे गाड़ दिये। रूपक चौधरी ने बताया की विद्यालय ने जूनियर बालिका व सब जूनियर बालिका वर्ग मे चैंपियनशिप जीती। विद्यालय की बच्चियों ने तीन व्यकितगत चैंपियनशिप जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया। Bulandshahr News

    मोना चौधरी ओर माही चौधरी ने सीनियर बालिका वर्ग मे व्यकितगत चैंपियनशिप जीती l लवी ने सब जूनियर बालिका वर्ग मे व्यकितगत चैंपियनशिप जीती। डी. एन. गुलावठी मे आये मुख्य अतिथि बीजेपी विधायक लक्ष्मीराज ने तीनो छात्राओं ने प्रमाणपत्र व माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के कुल 13 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया व 26 मेडल जीते ओर कुल 09 बच्चों ने जनपदीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। रूपक चौधरी ने बताया की ये सफलता सामूहिक प्रयास का फल है विद्यालय पहुँचने पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्यागी व अन्य शिक्षकों ने खेल शिक्षक व सभी विजेता बच्चों का स्वागत किया। Bulandshahr News

    विजेता खिलाड़ियों को मंच पर प्रमाणपत्र देकर प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। मंच संचालक मनोज चौरसिया ने प्रेरणादायक शब्दो व अपने शायराना अंदाज मे बच्चों को प्रोत्साहित किया व अग्रिम प्रतियोगिता के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर- शिक्षक विक्रम सिंह, रणशेर सिंह, फकीर चन्द,हौंसला प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, अजय कुमार, आकाश कुमार,चरनसिंह माहुर, जितेन्द्र पार्चा, नरेन्द्र पाल,एसवीर सिंह, गजेन्द्र सोनकिया, डालचन्द सिंह, शशिकांता,अररुणा शर्मा, सहित समस्त कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– Cricket News: विराट कोहली को ये बड़ी चुनौती देते नजर आयीं अनुष्का शर्मा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here