उड़ीसा की साध-संगत ने “जननी सत्कार” के साथ मनाया पावन महारहमोकर्म माह

(सच कहूँ न्यूज) मानवता को समर्पित डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का कारवां दिन-प्रतिदिन इंसानियत की सेवा में बढ़ता जा रहा है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में मानवता के करोड़ों प्रहरी किसी न किसी तरीके से इंसानियत व पर्यावरण की सम्भाल करते नज़र आते हैं। इन्हें देख ऐसा लगता है कि मानो यही इनकी जिंदगी का असल मकसद यही हो। और सच बताएं तो शायद ऐसा ही है, पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं से चल रहे 152 मानवता भलाई के कार्य आज इंसानियत को नया रंगरूप दे रहे हैं। हों भी क्यों ना, इंसानियत की मिसाल कायम करने वाले ये अनोखे कार्य हैं ही इतने लाजवाब।

यह भी पढ़ें:– बदलते मौसम में वायरल फीवर से कैसे बचें? गुरु जी ने बताये घरेलू उपचार

इन्हीं मानवता भलाई कार्यों की गिनती में से एक ‘जननी सत्कार’ कार्य के तहत उड़ीसा के जाजपुर जिले में रहने वाले डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने 5 गर्भवती महिलाओं को एक महीने का पौष्टिक आहार उपलब्ध किया गया। पूज्य गुरुजी की शिक्षाओं के अनुसार इन गर्भवती महिलाओं को शुद्ध देसी घी, सोयाबीन, चावल, दालें व फल इत्यादि दिए गए। उपस्थित सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं के चलते साध-संगत द्वारा इन गर्भवती महिलाओं को हर महीने पौष्टिक आहार मुहैया करवाया जा रहा है। इस दौरान उक्त गर्भवती महिलाओं ने पूज्य गुरुजी व डेरा सच्चा सौदा के इन मानवता प्रहरियों का तहदिल धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।