धर्मवीर मिर्ज़ापुर ने राजकीय वेटनरी पोलिक्लिनिक व कार्यलय वीर्य कोष अधिकारी का किया औचक निरीक्षण

Sirsa News
धर्मवीर मिर्ज़ापुर ने राजकीय वेटनरी पोलिक्लिनिक व कार्यलय वीर्य कोष अधिकारी का किया औचक निरीक्षण

सिरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्ज़ापुर (Dharamveer Mirzapur) ने राजकीय वेटनरी पोलिक्लिनिक व कार्यलय वीर्य कोष अधिकारी, सिरसा का औचक निरीक्षण किया। वेटनरी पोलिक्लिनिक सिरसा में निरीक्षण के दौरान पोलिक्लिनिक में पशुधन हितार्थ किये जाने वाले पशु चिकित्सा संबंधित सर्जरी व उपचार बाबत कार्यरत पशुचिकित्सा विशेषज्ञों व उपचार के लिये आये हुये पशुपालकों से संवाद किया तथा निरीक्षण दौरान एक बेसहारा कुतिया का नंसबदी हेतू की गई सर्जरी व आई सी आई सी आई फांऊडेशन द्वारा जिला रोग निदान प्रयोगशाला को दी गई आटोहिमेटो एनालायजर मशीन का भी अवलोकन किया। Sirsa News

वीर्य कोष अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण दौरान सीमन व तरल नाइट्रोजन गैस सप्लाई, बकरी प्रजाति में कृत्रिम गर्भाधान बारे डा. राकेश निंबरिया, वीर्य कोष अधिकारी से विस्तार से चर्चा की तथा गाय – भैंस में कृत्रिम गर्भाधान से जुड़ी समस्याओं व आवश्यक उपकरणों बारे जानकारी ली। अध्यक्ष महोदय ने डा. विद्यासागर बाँसल के मार्गदर्शन में किये जा रहे विभागीय कार्यों की व विशेष तौर पर वेटनरी पोलिक्लिनिक व सघन पशुधन विकास परियोजना सिरसा के प्रांगण में स्वच्छता का अवलोकन उपरांत सराहना की। अंत में उपनिदेशक व वीर्य कोष अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारियों/ कर्मचारियों ने माननीय अध्यक्ष महोदय का सिरसा पंहुच कर विभागीय कार्यों की समीक्षा करने हेतू आभार प्रकट किया। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– SBI Recruitment: 8283 पदों के लिए एसबीआई क्लर्क अधिसूचना जारी