हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home कारोबार डीजल फिर महँग...

    डीजल फिर महँगा

    Diesel again expensive
    नयी दिल्ली । डीजल के दाम सात दिन के विराम के बाद मंगलवार को फिर बढ़ गये जबकि पेट्रोल की कीमत लगातार आठवें दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। यह 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल का मूल्य 25 पैसे बढ़कर 80.78 रुपये प्रति लीटर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। डीजल का भाव कोलकाता में 25 पैसे बढ़कर 75.89 रुपये, मुंबई में 22 पैसे बढ़कर 79.05 रुपये और चेन्नई में 19 पैसे की वृद्धि के साथ 77.91 रुपये प्रति लीटर पर हो गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।