हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सीमा पर संदिग...

    सीमा पर संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़ा

    Doubtful, Bangladeshi, Caught, Border, Luggage, found, Punjab

    संदिग्ध सामान भी बरामद

    फिरोजपुर (सतपाल थिन्द)। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने हिंद-पाक सीमा पर एक बांग्लादेशी को काबू किया। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर समय जवानों ने एक संदिग्ध हालत में हुसैनीवाला के पास घूम रहे 25 वर्षीय बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया।

    तलाशी लेने पर उससे एक पैन कार्ड की फोटो कापी, एक प्री-पेड सिम कार्ड, एयरसैल, एक पर्स व तीन ट्रेनों की टिकटें बरामद हुई, जिसके बाद पूछताछ करते हुए उसे पुलिस हवाले कर दिया गया। पुलिस आधिकारियों ने बताया कि दोपहर के समय बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध हालत में पकड़े रबूल पुत्र अब्दुल रफू निवासी धरमताला जिला जसूर बांग्लादेश को गिरफ्तार किया है, जिसे अदालत में पेश किया।

    पुलिस ने बताया पकड़े गए बांग्लादेशी युवक को अदालत में पेश करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू करते हुए उससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कैसे पहुंचा और उसके पहुंचाने के कारण संबंधित पूछताछ की जा रही।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।