मुर्शिद के आगमन की खुशी में 10 दिन पहले बनी साध-संगत की दीवाली

dr msg

डेरा अनुयायियों ने नए रंग-बिरंगे परिधान डालकर निकाली जागो और डाला भंगड़ा

  • सेंट एमएसजी यूट्यूब चैनल पर दर्शन करके व अनमोल वचनों को सुनकर तड़पती रूहें हुई शांत

सच कहूँ/सुनील वर्मा
सरसा। शनिवार का दिन डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत के लिए अपार खुशियों की सौगात लेकर आया। अवसर था पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के उत्तरप्रदेश के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा, शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा में पधारने और आॅफिसियल यूट्यूब चैनल सेंट एमएसजी पर लाइव होकर साध-संगत को अपना पावन आशीर्वाद देने का। पूज्य गुरु जी के बरनावा आश्रम में पधारने के पश्चात साध-संगत खुशियों से सरोबार है और हर कोई अपने तरीके से खुशियां मना रहा है।

नए-नए रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर जागो निकाली

जिला सरसा के समस्त ब्लॉकों की साध-संगत भी पूज्य गुरु जी के आगमन, नुरानी स्वरूप के दर्शन व अनमोल वचनों को सुनकर अलग-अलग तरीके से खुशियां मना रही है। सुबह के समय जहां ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत ने शाह सतनाम जी मार्ग पर नए-नए रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर जागो निकाली और पूज्य गुरु जी द्वारा गाए गए भजनों को डीजे पर लगाकर जमकर थिरकी। ब्लॉक के अलग-अलग जोन की साध-संगत अलग-अलग वेशभूषा में नाचते-गाते हुए शाह मस्ताना जी धाम में पहुंची और जमकर खुशियां मनाई।

बैंड-बाजों की धुन पर जमकर धमाल मचाया

वहीं शनिवार शाम सरसा ब्लॉक की साध-संगत ने शहर के जनता भवन रोड़ स्थित नेहरू पार्क में बैंड-बाजों की धुन पर जमकर धमाल मचाया और नाच गाकर पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशियां मनाई। साध-संगत ने अपनी खुशियां सच कहूँ के साथ सांझा करते हुए बताया कि आज ही हमारी ईद है, दिवाली है और होली सहित सभी त्यौहार है। क्योंकि आज हमारे रामजी मानवता का उद्घार करने हमारे बीच में आए है। वहीं शाह सतनाम जी सुपर मार्केट की साध-संगत ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

पूज्य गुरु जी जब से मिशन पर गए है। तब से हमने कोई त्यौहार नहीं मनाया है। आज हम सभी त्यौहार मिलकर मना रहे है। हमे इतनी ज्यादा खुशी है कि हमारे पैर जमीन पर नहीं टिक रहे है। सुबह जब से पूज्य पिता जी के दर्शन किए उनकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है।
– रीटा इन्सां, सुजान बहन।

—————————————————————————————

पूज्य गुरु जी के आगमन का साध-संगत के साथ समाज को भी बहुत फायदा होगा। क्योंकि आज के समय में नशा सहित अन्य सामाजिक बुराइयां चरम सीमा पर है। पूज्य गुरु जी युवाओं को राम-नाम से जोड़कर इन बुराइयों से दूर करेंगे और देश में अमन चैन का माहौल बनेगा।
– रीटा इन्सां सुखसागर।

—————————————————————————————

पूज्य गुरु जी के आगमन की इतनी ज्यादा खुशी है हम सुबह से खाना-पीना कुछ याद नहीं है। दुनिया के लिए एक जनवरी को नया साल शुरू होता है तो हमारे लिए तो आज ही नया साल शुरू हुआ है। पूज्य गुरु जी ने सुबह आते ही लाइव दर्शन देकर हमारी प्यास बुझा दी है। पूज्य गुरु जी आगे जैसे-जैसे गाइड करेंगे हम उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे।
– जैस्मीन इन्सां

—————————————————————————————

पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन से एक बार फिर मानवता भलाई कार्यों को रफ्तार मिलेगी। नशों की दलदल में फंसे लोगों को नया जीवन मिलेगा। एक बार फिर आॅनलाइन गुरुकुल से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के लाइव दर्शन से निहाल होंगे। साथ में पूज्य गुरु जी ने आकर दस दिन पहले ही हम सब की दीवाली मना दी है।
– सोनिया इन्सां।

—————————————————————————————

पूज्य गुरु जी से अरदास है कि वे हमारे बीच परमानेंट आए। ताकि वे खुद हमें निरंतर मानवता भलाई कार्यो के लिए प्रेरित करते रहें। पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में हमने आज जागो निकाली है और भंगड़े भी डाले है। हमें इतनी ज्यादा खुशी है कि हम बता नहीं सकते।
– ज्योति इन्सां।

—————————————————————————————

पूज्य गुरु जी के आगमन की हमें अत्यंत खुशी है। इस खुशी को हम खूनदान करेंगे, जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे सहित 142 मानवता भलाई कार्यो को रफ्तार देंगे। इसके अलावा हर जरूरतमंद के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास करेंगे। आज हमने इस खुशी में लोगों को लड्डू बांटे है और डीजे की धुन पर जमकर नाचे है।
-यादविन्द्र इन्सां, कल्याण नगर 15 मैंबर।


—————————————————————————————

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।