शिक्षा विभाग से होगी कर्मियों को पक्का करने की शुरूआत

Bhagwant Mann
  • सभी विभागों के 25 हजार कर्मी होंगे पक्के

  • कैबिनेट मीटिंग में टेबल की सब कमेटी की रिपोर्ट, मंत्रियों ने दी स्वीकृति

  • शिक्षा विभाग के पहले 8736 अध्यापक होंगे पक्के, विभाग बनाएगा पॉलिसी

चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) अध्यापक दिवस पर पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग में काम करने वाले 8 हजार से अधिक अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पॉलिसी तैयार करने की के मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग जल्द ही इस संबंधी पॉलिसी तैयार करते हुए इन कच्चे अध्यापकों और कर्मियों को पक्का करेगा। कैबिनेट मीटिंग में इस सबंधी फैसला कर लिया गया है और सब कमेटी की रिपोर्ट टेबल होन के बाद उसे मंजूदी भी दे दी गई है। कच्चे कर्मियों को पक्का करने के लिए सब कमेटी की रिपोर्ट पहले शिक्षा विभाग के लगभग 8726 अध्यापक पर लागू होगी, जिसमें 5442 एजुकेशन सर्विस प्रोवाईडर हैं तो वहीं 1130 इकलूजिव वॉलंटियर शामल हैं और 1639 सरकारी नियमों तहत शिक्षा विभाग में आए हैं और वहीं शिक्षा बोर्ड के 525 कर्मचारी शामिल हैं।

इन शिक्षा विभाग के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के बाद दूसरे विभागों में भी इस पॉलिसी को लागू किया जाएगा, जिससे पंजाब में 25 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मी पक्के होंगे। सब कमेटी द्वार की गई लगभग सभी सिफारिशों को कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है, जिसमें ऊमा देवी जजमैंट अनुसार ही कर्मियों को पक्का करने की सिफारश की गई है। इसके लिए अलग तौर पर नियम भी बनाए जाएंगे और उन नियमों द्वारा ही पक्का किया जाएगा। इसकी शुरूआत आगामी कुछ दिनोंं में शिक्षा विभाग से कर दी जाएगी, जबकि सेहत विभाग 6 हजार सरकारी कर्मचारियों के साथ ही ट्रांसपोर्ट और सेहत विभाग के कर्मचारियों को ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि इन चारों विभागों में कच्चे कर्मचारियों की संख्या सबसे अधिक है। इनके अलावा स्थानीय निकाय विभाग सहित अन्य विभागों में भी इस पॉलिसी अनुसार पक्के किए जाएंगे।

कानूनी अड़चन न आए, इसलिए बाकी विभागों की बारी बाद में : भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया कि शिक्षा विभाग के 8736 अध्यापकों और कर्मचारियों को पक्का करने के ऐलान के बाद बाकी विभागों और काप्रोरेशनों के कच्चे कर्मचारी यह न सोचें कि उनके बारे में विचार नहीं किया गया है। उनका नंबर भी जल्द ही लगेगा और उनको भी जल्द ही पक्का किया जाएगा। कानूनी तौर पर कोई अड़चन न आए, इसलिए एक-एक कर सभी को पक्का किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।