हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नाइट्रोजन से ...

    नाइट्रोजन से भरे गुब्बारे में हुआ ब्लास्ट, पाँच घायल

    Blast-in-Balloon

    झुलसने वालों में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद अरविंद शर्मा की बेटी व पत्नी शामिल

    (Blast in Balloon)

    रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। पुरानी अनाज मंडी स्थित चौबीसी परिवार की तरफ से आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वजा रोहण के दौरान नाईट्रोजन से भरे गुब्बारे में ब्लास्ट होने के चलते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा व उनकी बेटी सहित पांच छह लोग झुलस गए। हालांकि तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है, जबकि पूर्व मंत्री व सांसद की बेटी को मौके पर ही प्रारंभिक उपचार दिया गया। गुब्बारे में ब्लास्ट होते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन लोगों ने तुंरत ही स्थिति को संभाल लिया। काफी देर तक यह पता तक नहीं चल पाया कि आखिर हादसा कैसे हुआ। हादसे के वक्त ध्वजा रोहण के समय एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

    85 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का कर रहे थे ध्वजा रोहण

    रविवार को चौबीसी परिवार की तरफ से पुराने अनाज मंडी में 85 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वजा रोहण कार्यक्रम रखा गया था और कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, सांसद की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा, एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन जब राष्ट्रीय ध्वजा रोहण कर रहे थे, उसी वक्त अचानक नाईट्रोजन से भरे गुब्बारे में ब्लास्ट हो गया और आग का झोंका निकला, जिससे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद की बेटी व पत्नी सहित छह लोग झुलस गए।

    पूर्व मंत्री व सांसद की बेटी व पत्नी का काफी बचाव रहा, जबकि तीन अन्य लोगों को झुलसने के चलते अस्पताल में भेजा गया है। हादसे के वक्त लोगों को समझ में नहीं आया कि आखिर क्या हो गया और इसी दौरान सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंचे। पूर्व मंत्री व सांसद की बेटी व पत्नी को प्राथमिक उपचार दिया गया।

    • गुब्बारे में ब्लास्ट के चलते ग्रिल में लगे टैंट में भी आग लग गई थी।
    • मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बुझा दिया।
    • मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बड़ा हादसा हो सकता था।
    • कार्यक्रम में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व विधायक सीमा त्रिखा को पहुंचना था।
    • वे निजी कारणों के चलते समारोह में शामिल नहीं हो सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।