हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बस और कार के ...

    बस और कार के टकरा जाने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

    Road Accident

    झुंझुनूं (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में चिड़ावा क्षेत्र में रविवार सुबह बस और कार के टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुगाम में एक कंपनी में काम करने वाले ए लोग झुंझुनूं में गुढ़ागौड़जी के मझाऊ में एक शोकसभा में जा रहे थे कि सुबह करीब सात बजे क्षेत्र के ओजटू बाईपास पर उनकी कार बस से टकरा गई। हादसे में सुरेश और कर्मवीर की मृत्यु हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चिड़ावा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें झुंझुनूं अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों का जाम भी लग गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।