हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    School Holiday: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के बच्चों की हुई मौज! स्कूलों की छुट्टी का हुआ ऐलान

    Ranchi News

    School Holiday: रांची। झारखंड में लगातार तीव्र होती ठंड और शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन में जिले को येलो अलर्ट श्रेणी में रखा गया है, जिसमें अत्यधिक ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। मौसम की इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए रांची जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में केजी से लेकर कक्षा 12 तक की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई हैं। Ranchi News

    आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत जारी

    यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत जारी किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि यह निर्णय बच्चों को अत्यधिक ठंड से होने वाली संभावित समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वे आदेश का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय में इस अवधि के दौरान पहले से परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो विद्यालय प्रबंधन परिस्थितियों का आकलन करते हुए अपने स्तर पर परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय ले सकते हैं।

    प्रशासन ने यह भी कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे भी निर्णय लिए जाएंगे। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कड़ाके की ठंड के बीच जिला प्रशासन का यह फैसला छात्रों एवं अभिभावकों के लिए राहत देने वाला माना जा रहा है। फिलहाल 31 दिसंबर तक विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन बंद रहेगा, जबकि परीक्षाओं को लेकर निर्णय विद्यालय स्तर पर लिया जाएगा। Ranchi News