अत्याधुनिक कृषि मशीनरी प्रदर्शन में किसान दिखे उत्साहित

Jaipur News

स्मार्ट फार्म में किसानों के लिए विश्वस्तरीय नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन

जयपुर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने राजस्थान किसान महोत्सव में द्वितीय दिन स्मार्ट फार्म, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, बीज एवं उर्वरक की 200 से अधिक स्टील पर जाकर अवलोकन किया एवं किसानों से संवाद करते हुए कहा कि पृथक कृषि बजट प्रस्तुत करने वाला राजस्थान पहला राज्य है तथा किसानों के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 12 कृषि मिशन शुरू किए गए हैं। कृषक कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 7 हजार 500 करोड़ रुपये की गयी है तथा किसानों के लिए 18 हजार 500 करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम का वितरण किया गया है।

श्री कटारिया ने कहा कि स्मार्ट फार्म में किसानों के लिए कृषि एवं उद्यानिकी की विश्व स्तरीय तकनीकों का प्रदर्शन किया गया है । इसके अतिरिक्त फार्म पॉण्ड, मिनी स्प्रिंकलर, स्प्रिंकलर, ड्रिप इरिगेशन व सोलर पम्पों के उपयोग जैसी सिंचाई की विभिन्न वैज्ञानिक तकनीकों का सजीव प्रस्तुतीकरण दिया जा रहा है। इसी प्रकार स्मार्ट फार्म में ग्रीनहाउस के माध्यम से बेमौसम में खेती करने, शेडनेट हाउस के जरिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन, जल संरक्षण और प्लास्टिक मल्चिंग से खरपतवार की रोकथाम को भी प्रदर्शित किया जा रहा हैं। Jaipur News

जाजम चौपाल में किसानों को मिली नवीनतम जानकारियां | (Jaipur News)

महोत्सव में कृषि जाजम चौपाल में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को बीज, उर्वरक, फार्म पॉन्ड से जल संरक्षण और कीटनाशक रसायन आदि की बारीकी से जानकारियां दी गई एवं किसानों ने विशेषज्ञों से मौसमी प्रकोप से फसलों में लगने वाले कीटनाशकों से बचाव के लिए संवाद किया। साथ ही विशेषज्ञों ने तारबंदी, फार्म पॉण्ड, डिग्गी, फसल बीमा योजना के बारे में भी किसानों को उचित जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को राज किसान सुविधा ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। Rajasthan News

इसी प्रकार पशुपालन की जाजम चौपाल में पशुपालकों को गायों के लम्पी रोग से बचाव, गाय-भैंसों में खुरपका रोग, गलघोटू रोग के बचाव व रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विभाग की मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना, पशु मित्र योजना, पशुपालन क्रेडिट कार्ड के बारे में भी पशुपालकों को बताया गया।

कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी में दिखा किसानों का भारी उत्साह | (Jaipur News)

महोत्सव में किसानों के कार्य को सुलभ करने करने के लिए कृषि यंत्रों की वृहद प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रदेश भर से आए किसानों के लिए बेकोहो लोडर, फर्टिलाइजर ब्रॉड कास्टर, रिज बेड प्लांटर, लेजर लैंड लेवलर, अर्थ ऑगर, रीपर कम बाइंडर, एयर ऐसीस्टेड स्पेयर, पावर हैरो, ब्रश कटर और ट्रैक्टर सहित अनेक कृषि उपकरण पूरे दिन उत्साहवर्धक केंद्र बने रहे। Jaipur News