लंदन में 100 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Published On

लंदन (एजेंसी)

लंदन में जलवायु परिवर्तन को लेकर जारी प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कर रहे सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने 55 बस मार्गों को बंद कर दिया, जिसके कारण पांच लाख लोग प्रभावित हुये। इसके बाद मंगलवार को स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न साढ़े बारह बजे तक 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार अधिकांश गिरफ्तारियां प्रदर्शनकारियों को मार्बल आर्क में सीमित रहने के निर्देश का उल्लंघन करने को लेकर की गयी हैं। महानगर पुलिस के मुख्य अधीक्षक कोलिन विंग्रोव ने कहा, “ प्रदर्शन के कारण सार्वजनिक परिवहन, स्थानीय व्यवसायों और दैनिक व्यसाय के सिलसिले में यात्रा करने वाले लंदनवासियों के लिए गंभीर व्यवधान पैदा हो रहा है। हमारे पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त साधन हैं।”

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts