सल्वाडोर: पैसे लेकर हत्या के मामले में पुलिसकर्मियों सहित 39 गिरफ्तार

Published On

सन सल्वाडोर (एजेंसी)। अल सल्वाडोर में पैसे लेकर 48 लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिसकर्मियों सहित 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अभियोजक राउल मेलरा ने सोमवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। किसी भी तरह का हमला अपराध है।” मेलरा के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों में चार सेवानिवृत्ति पुलिसकर्मी और 14 एजेंट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी एक आपराधिक नेटवर्क के सदस्य थे, जिसने पैसा लेकर 48 लोगों की हत्या की थी। अपराधियों ने पुलिस तलाशी आदेश के सहारे पीड़ितों को घर से उठाया और उनकी हत्या कर दी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts