शहबाज शरीफ नौ जून को स्वदेश लौटेंगे

Published On

लाहौर (एजेंसी)। पाकिस्तान की नेशनल एसेम्बली में विपक्ष के नेता और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ नौ जून को स्वदेश लौटेंगे। शहबाज लंदन में इलाज कराने गए हैं। जियो न्यूज के अनुसार वह सात सप्ताह से इलाज के लिए लंदन में हैं और उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने अब उन्हें यात्रा करने की अनुमति दे दी है। पीएलएन-एन अध्यक्ष पाकिस्तान लौटने पर अपने भाई पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और मां से मिलेंगे। वह देश के हालात पर पीएमएल-एन नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे। पार्टी की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने शहबाज के पाकिस्तान लौटने की रिपोर्टों की पुष्टि की है ।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts