इराक़ में आईएस नेता समेत तीन सहयोगी ढेर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बग़दाद (एजेंसी)

इराक़ में दियाला प्रांत के पूर्वी भाग में रविवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक नेता समेत उसके तीन सहयोगियों को मार गिराया। काउंटर टेरर सर्विस ने एक बयान में बताया कि खुफिया रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेशन चलाते हुए दियाला प्रांत के पहाड़ी क्षेत्र हिमरीन में सुरक्षा बलों ने हवाई हमले किये थे जिसमें आईएस का सैन्य नेता मोहम्मद सलमान दाऊद समेत उसके तीन सहायकों की मौत हो गयी थी। यह कार्रवाई हिमरीन में आईएस के ठिकानों को नष्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 के अंत में सुरक्षा बलों ने पूरे देश में आईएस आतंकवादियों काे खदेड़ने के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति बेहतर हुई है। हालांकि आतंकवादी अक्सर सुरक्षा बलों और नागरिकों पर छिप-छिपकर हमला करते रहते हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts