अमेरिका में हेलिकॉपटर दुर्घटना में दो पायलट की मौत

Published On

लॉस एंजिलस (एजेंसी)

अमेरिका के एरिजोना में युमा के पास हेलिकॉपटर दुर्घटना में दो मरीन कॉर्प्स पायलट की मौत हो गई। अमेरिकी मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार यह हादसा शनिवार की रात एरिजोना के युमा के पास हुआ। विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों पायलट एक नियमित प्रशिक्षण मिशन का संचालन कर रहे थे। उनके अनुसार हादसे की वजह की जांच चल रही है। अमेरीका मरीन ने ट्वीट कर कहा, “हमारी संवेदनाएं हमारे दो पायलटों के परिजनों के साथ हैं जिन्हें हमने शनिवार की रात युमा में खो दिया।”

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts