भूरा गांव में घर में घुसकर फायरिंग, भाई-बहन घायल

up news
  • सपा विधायक के समर्थक एवं वर्तमान प्रधानपति पर आरोपियों को संरक्षण दिए जाने का आरोप
  • एएसपी व सीओ ने गांव में पहुंचकर ली घटना की जानकारी

कैराना। पुरानी रंजिश के चलते गांव भूरा में कुछ लोगो ने घर में (Kairana Crime) घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक व उसकी चचेरी बहन छर्रे लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर गम्भीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एएसपी ओपीसिंह व सीओ अमरदीप मौर्य ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वही, सपा विधायक के समर्थक एवं वर्तमान प्रधानपति पर आरोपियों को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगा है।

शनिवार दोपहर क्षेत्र के गांव भूरा निवासी नाथीराम चौहान के पौत्र श्यामलाल का पुरानी रंजिश के चलते अपने पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के चार-पांच युवक तमंचे से लैस होकर छत के रास्ते उनके घर में घुस आए तथा वहां मौजूद युवक श्यामलाल व घर की महिलाओं पर हमला बोल दिया। नाथीराम का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पौत्र श्यामलाल व पौत्री अनुष्का पर फायरिंग कर दी, जिसमें छर्रे लगने से वह दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से घायल हुआ युवक श्यामलाल रेलवे की तैयारी कर रहा है, जबकि उसकी चचेरी बहन अनुष्का कक्षा आठ की छात्रा है।

up

घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को लेकर कोतवाली पहुंच गए, जिस पर पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत डॉक्टरों ने दोनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायलों का उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया कि युवक के पेट व पैरों में करीब 20-25 छर्रे लगे है, जबकि किशोरी के पैरों में भी 8-10 छर्रे लगे है।

गांव में फायरिंग की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एएसपी ओपीसिंह व सीओ अमरदीप मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी हासिल की। वही, नाथीराम चौहान ने चुनावी रंजिश के चलते सपा विधायक के समर्थक एवं गांव के वर्तमान प्रधानपति पर आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए है। उधर, सीओ अमरदीप मौर्य का कहना है कि गोली लगने से एक युवक व किशोरी घायल हुए है। घटना के संदर्भ में तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।