हमसे जुड़े

Follow us

32.2 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मुजफ्फरनगर मे...

    मुजफ्फरनगर में पेशी के लिए पुलिस वैन में ले जा रहे थे…तभी अचानक हुआ बड़ा हादसा

    Firozabad
    Firozabad मुजफ्फरनगर में पेशी के लिए पुलिस वैन में ले जा रहे थे...तभी अचानक हुआ बड़ा हादसा

    फिरोजाबाद / अलीगढ़ ( विकास पालीवाल ) । फिरोजाबाद पुलिस टीम एक कैदी को मुजफ्फरनगर में पेशी के लिए पुलिस वैन में ले जा रहे थे । पुलिस की ये वैन अलीगढ़ जिले के थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड़ पर आज गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा, तीन पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल है। सूचना पर अलीगढ़ के पुलिस अधिकारी फोर्स व क्रेन के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। इधर फिरोजाबाद से टुंडला क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक भी अलीगढ़ पहुंच गए हैं ।

    जानकारी के अनुसार पुलिस की वैन हाईवे पर खड़े ट्रक में पुलिस वैन में घुस गई। जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपने खेत में चारा काट रहे थे। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज हुई। तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पुलिस की गाड़ी खड़े कैंटर में घुस गई थी। जिसमें सवार पांच पुलिसकर्मी व एक मुलजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। मुलजिम और एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई थी । जबकि अन्य तीन पुलिस कर्मी की बाद में मौत हो गई। अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि फिरोजाबाद जिले से पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन द्वारा मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर के आरोपी गुलशनवर को पेशी के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे। पुलिस वैन चिकावटी मोड पर खड़े कैंटर से टकरा गई। जिसमें दरोगा रामसजीवन, कांस्टेबल बलवीर सिंह, रघुवीर सिंह , चालक सिपाही चंद्रपाल व मुलजिम गुलशनवर पुत्र इशरत की मौके पर मौत हो गयी। वहीं घायल सिपाही शेरपाल सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।