हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना पार करत...

    यमुना पार करते वक्त पांच भाई-बहन डूबे, किशोरी लापता

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    गांव नंगलाराई के सामने हरियाणा की ओर जाने के लिए यमुना नदी को पार करते वक्त हुआ हादसा | Kairana News

    • खेतों में काम कर रहे किसानों ने यमुना में डूबे चार भाई-बहनों को सकुशल बचाया, किशोरी की तलाश जारी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: खादर क्षेत्र के गांव नंगलाराई के सामने पांच भाई-बहन यमुना पार करते समय गहरे पानी में समा गए। खेतों में काम कर रहे किसानों की सहायता से यमुना में डूबे चार भाई-बहनों को सकुशल बचा लिया गया, जबकि यमुना में डूबी किशोरी का कोई सुराग नही लगा है। देर शाम तक यमुना में डूबी किशोरी की तलाश जारी थी। खादर क्षेत्र के गांव नंगलाराई निवासी हासिम उर्फ हुसम ने यमुना नदी के दूसरी ओर हरियाणा में कृषि भूमि ठेके पर लेकर प्लेज लगा रखी है। Kairana News

    रविवार को हासिम का पुत्र फारुख अपनी बहन सादमा(13), प्रवीण व मायला तथा भाई जावेद के साथ में प्लेज में काम करने के लिए यमुना नदी पार करके दूसरी ओर हरियाणा में जा रहे थे। इसी दौरान पांचों भाई-बहन यमुना के गहरे पानी में समा गए। पानी में डूबते वक्त शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे तथा यमुना में डूब रहे फारुख, प्रवीण, मायला व जावेद को बामुश्किल बाहर निकाला, लेकिन सादमा का कोई सुराग नही लगा। घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है। देर शाम तक ग्रामीण यमुना में डूबी किशोरी की तलाश में जुटे हुए थे।

    यह भी पढ़ें:– Kairana Road Accident: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत, दो घायल