हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Lawrence Bish...

    Lawrence Bishnoi: मारा जा सकता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई! प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

    Lawrence Bishnoi
    मारा जा सकता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई! प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला सांकेतिक फोटो

     मंडोली जेल में स्थानांतरित कर दिया गया

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को मंडोली जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से बिश्नोई को मंडोली जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका को देखते हुए जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

    एनआईए की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने अपने दुश्मनों की बताई हिट लिस्ट   | Gangster  Lawrence Bishnoi

    आपको बता दें कि गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए से पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। बिश्नोई ने बताया कि उसने गोगी गैंग को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मदद से 2 जिगाना पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी। गैंगस्टर बिश्नोई ने साथ ही केंद्रीय एजेंसी को बताया कि उसकी हिटलिस्ट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। कुछ दिन पहले ही बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए थे। बिश्नोई इस वक्त गुजरात की जेल में बंद है।

    एनआईए की पूछताछ में जारी की टॉप 10  की हिट लिस्ट | Lawrence Bishnoi

    बिश्नोई ने अधिकारियों की पूछताछ में अपने टॉप 10 हिट लिस्ट नामों का भी खुलासा किया। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान टॉप पर हैं। इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर दूसरे नंबर पर है।

    बिश्नोई के टारगेट की टॉप 10  हिट लिस्ट  | Lawrence Bishnoi

    1-सलमान खान
    2-शगुनप्रीत (सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर)
    3-मनदीप धालीवाल (लक्की पटियाल का गुर्गा)

    4-कौशल चौधरी (गैंगस्टर)
    5-अमित डागर (गैंगस्टर)
    6-सुखप्रीत सिंह बुद्धा (बमबिहा गैंग का सरगना)
    7-लक्की पटियाल (गैंगस्टर)
    8-रम्मी मसाना (गौंडर गैंग का गुर्गा)
    9-गुरप्रीत शेखो (गैंगर गैंग का गुर्गा)
    10-भोलू शूटर, सनी लेफ्टी, अनिल लठ (विक्की मुद्दु खेड़ा के हत्यारे)

    लॉरेंस ने एनआईए  की पूछताछ में ये बातें कही | Lawrence Bishnoi

    विक्की मद्दुखेड़ा के हत्या से  लॉरेंस ग़ुस्से मे  था।   इस हत्या का बदला लेने के लिए अक्टूबर -2021 में मूसेवाला के गांव में तीन शूटर भेजे थे। इसी दौरान बिश्नोई  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भी संपर्क में था। मूसेवाला की हत्या के लिए बिश्नोई ने बराड़ को 50 लाख रुपये दिए थे। लॉरेंस ने एनआईए  की पूछताछ में ये बातें कही। केंद्रीय एजेंसी की पूछताछ में बिश्नोई ने इस बात का भी खुलासा भी किया कि भरतपुर, फरीदकोट और अन्य जेलों में रहने के दौरान उसने राजस्थान, चंडीगढ़ और अंबाला में कारोबारियों से पैसे भी उगाहे थे।

    पूर्व में  बिश्नोई ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि वह सलमान खान को मरवाना चाहता है। राजस्थान में हिरण शिकार मामले का जिक्र करते हुए बिश्नोई ने ये बात कही थी। इस दौरान बार-बार बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की बातें कही थी। उसने कहा कि अभी तक तो वह गुंडा बना ही नहीं है। जब सलमान खान की हत्या करवाएगा, तब गुंडा बनेगा। उसने यह भी कहा कि अगर सलमान खान बिश्नोई समाज के धार्मिक स्थल गुरु जम्भेश्वर धाम मुक्तिधाम में जाकर माफी मांग ले तो उसे माफ किया जा सकता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here