हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    Gangwar in Canada: गैंगस्टर अमरप्रीत समरा की कनाडा में गोली मारकर हत्या, खतरनाक गैंगस्टरों की सूची में शामिल था

    Gangster-Amarpreet-Samra
    गैंगस्टर अमरप्रीत समरा की कनाडा में गोली मारकर हत्या, खतरनाक गैंगस्टरों की सूची में शामिल था

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कनाडा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि कनाडा के टॉप-10 गैंगस्टरों में शामिल अमरप्रीत समरा (Gangster Amarpreet Samra) उर्फ चक्की की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, अमरप्रीत वैंकूवर में शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आया था। रात को डिनर और डांस के बाद जैसे ही समारोह स्थल फ्रेसरव्यू हॉल से बाहर निकला को ब्रदर्स कीपर्स ग्रुप के गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जानकारी के अनुसार अमरप्रीत सिंह समरा यूनाइडेट नेशनल के टॉप-10 गैंगस्टरों की लिस्ट में शामिल था। रिपोर्ट के अनुसार, इस हत्या को टारगेट किलिंग माना जा रहा है।

    क्या है मामला | Gangster Amarpreet Samra

    गौरतलब हैं कि यह घटना कनाडा के समय अनुसार रात को करीब 1:30 बजे की है। अमरप्रीत अपने भाई रविंद्र के साथ शादी समारोह में आया हुआ था। हमलावरों ने सबूत मिटाने के लिए उस गाड़ी को भी आग लगा दी, जिसमें वह आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बताया उन्हें गोलियां की आवाजें ऐसे सुनाई दे रहीं थीं जैसे फायरिंग मशीनगन से की गई हो।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here