हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कमरे में आग ल...

    कमरे में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हुआ

    सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। छत पर कमरे में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। तेली मोहल्ला वार्ड नंबर 27 निवासी सब्जी बेचने वाले बुदेखां पुत्र मुनीर खान के मकान में ऊपर बने कमरे में सुबह को लगभग 4:00 आग लगने से कमरे में रखा सामान, फर्नीचर, रजाइए, खाने के लिए रखा गेहूं सहित घरेलू सामान जलने से लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मकान मालिक बुदेखां ने बताया रात को लगभग 12:30 बजे सोने के बाद सुबह मकान के पीछे वाले पड़ोसी हनीफ टेलर ने छठ के कमरे में आग लगने की सूचना देने पर परिवार के लोगों ने आग बुझाने में सहयोग किया। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। सूचना मिलने पर पार्षद मोहम्मद फारुख सहित लोग मौके पर पहुंचकर सहयोग किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here