हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश साधुओं के हत्...

    साधुओं के हत्यारों को न्याय के समक्ष लाए सरकार: दानिश

    Murder of Sages

    नई दिल्लीl बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने नरेंद्र मोदी सरकार से महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं के हत्यारों को न्याय के समक्ष लाने की मांग की है। अली ने एक ट्वीट में कहा, “साधुओं की मॉब लिंचिंग कर निर्मम हत्या विचलित कर देने वाली है। नरेंद्र मोदी सरकार को इसके दोषियों को न्याय के समक्ष लाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि न केवल इस घटना के साजिशकर्ता को बल्कि इससे पहले मॉब लिंचिंग की हुई ऐसी तमाम घटनाओं के दोषियों को भी सजा दी जानी चाहिए। अली मॉब लिंचिंग के मामले को पहले भी लोकसभा में उठा चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।