बिंदास अंदाज: दांत निकलवाते हुए हरियाणा के गृहमंत्री विज ने की प्रेस कॉन्फ्र्रेंस

Anil Vij

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दरअसल, अनिल विजय अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में दांत निकलवाने के लिए पहुंचे थे। उधर मीडिया को जैसे ही भनक लगी वो तुरंत अस्पताल में पहुंच गए। इस दौरान वहां पर मौजूद सभी लोगों ने देखा विज दांत निकलवाने के लिए डेंटल चेयर पर बैठे थे। पत्रकारों ने अनिल विज से सवाल पूछने लगे। मंत्री विज ने इलाज के दौरान पत्रकारों के जवाब दिए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हरियाणा सरकार ने लापता लोगों की जांच के लिए एसओपी तैयार की है। इनके लिए हमने अलग-अलग टीमें बनाई है। जिसके अच्छे नतीजे भी आने लगे है। कई परिवार को उनके बच्चे मिले है।

कांग्रेस के घोटाले गिनवाऊं

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बयान पर विजय ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को बोलने का अधिकार है लेकिन इसकता मतलब ये नहीं कि कुछ भी बोलेंगे। हुड्डा साहब बताएं तो सही कौन सा घोटाला हुआ है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं कांग्रेस के घोटाले गिनवाऊं।

हिमाचल प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार

अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में बहुत विकास कार्य किए है। कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है वहीं गुजरात में भाजपा कमल खिलाएंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।