एस्मा के बावजूद हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने की हड़ताल

Published On

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा सरकार की ओर से आवश्यक सेवा देखरेख अधिनियम (एस्मा) लगाने की घोषणा के बावजूद रोडवेज के कर्मचारियों (Haryana Roadways) ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की।

कुछ जगहों पर हड़ताली कर्मचारियों की गिरफ्तारियां भी हुई हैं। सरकार की सख्ती के कारण हड़ताल का असर हालांकि मिला-जुला ही रहा।

अंबाला से मिली खबरों के अनुसार डिपो से 30 बसें ही चलायी गई लेकिन और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां कई हड़ताली कर्मचारियों को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया जिसके बाद बसें चलाई जा सकीं।

अंबाला रोडवेज डिपो के ड्यूटी आफिसर ने दावा किया कि बसें सुचारू रूप से चल रही हैं। पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गये कर्मचारियों के खिलाफ रोडवेज महाप्रबंधक जो शिकायत देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts