आज का इतिहास

History of Today

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1180 – जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म।

1825 – बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।

1862 – मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।

1906 – स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।

1914 – ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1925 – कांग्रेस नेता सुरेन्द्र नाथ बनर्जी का निधन।

1945 – अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराए।

1962 – जमैका को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।

1986 – भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।

1996 – नासा ने मंगल पर जीवन हाेने की संभावना जतायी।

2001 – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक समझौता हुआ।

2010 – जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।

2011 – अफगानिस्तान में नाटो का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत।

2012 – नासा का क्यूरियोसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।