हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home खेल हॉकी इंडिया न...

    हॉकी इंडिया ने किया आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च

    New Delhi
    New Delhi हॉकी इंडिया ने किया आधिकारिक मोबाइल ऐप लॉन्च

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। खेल की अधिक लोगों तक पहुंच और प्रशंसकों के अनुभव को समृद्ध करने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाते हुए हॉकी इंडिया ने हॉकी इंडिया लीग से पहले आधिकारिक रूप से मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। करीब सात वर्ष के अंतराल के बाद हो रही हॉकी इंडिया लीग की वापसी को लेकर खिलाड़ी और प्रशंसक उत्साहित है। इस ऐप के लिए अब दुनिया भर के हॉकी खिलाड़ी और प्रशंसक जुड़े रह सकते है। यह ऐप नवीनतम फोटो और प्रेस रिलीज से लेकर आँकड़ों की विस्तृत जानकारी का अनुभव प्रदान करता है

    हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ दिलीप तिर्की ने ऐप को लेकर कहा, ‘आधिकारिक हॉकी इंडिया और हॉकी इंडिया लीग ऐप खेल को अपने प्रशंसकों के करीब लाने की दिशा में एक कदम है। हमारा लक्ष्य अपडेट, लाइव एक्शन और विशेष सामग्री सहजता प्रदान करना है।

    हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग कमेटी के सदस्य भोला नाथ सिंह ने कहा, ‘यह ऐप न केवल प्रशंसकों के लिए है, बल्कि खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए भी है, जो खेल का जश्न मनाने और खेल को आगे बढ़ाने के लिए एक एकीकृत मंच बना रहा है। कई विशेषताओं को एकीकृत करके हमारा लक्ष्य खेल और प्रशंसकों के बीच की खाई को पाटना है। यह ऐप सभी के लिए सुलभ एक जीवंत हॉकी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के हमारे दृष्टिकोण का प्रमाण है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here