हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश आवारा पशु से ...

    आवारा पशु से भी बुरी हालत में मिला सलीम, चल रहे थे कीड़े, इंसानियत के देवताओं ने दी नई जिंदगी

    Humanity

    पिपली (सच कहूँ/मोहित)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक उमरी के डेरा प्रेमियों ने एक घायल मंदबुद्धि की सार-संभाल की व इलाज करवाया। जानकारी के अनुसार ब्लॉक उमरी की बहन राजवंती इन्सां को पिपली-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक घायल सलीम खान मंदबुद्धि व्यक्ति पड़ा दिखाई मिला जिसकी एक टांग में कीड़े पड़ चुके थे।

    बहन राजवंती ने इसकी सूचना ब्लॉक उमरी 15 मेंबर रवि इन्सां को दी। जानकारी मिलते ही रवि इन्सां ब्लॉक के अन्य सेवादारों कुलदीप इन्सां, दीपक समाना व मिलाप की सहायता से उस मंदबुद्धि व्यक्ति को उठाकर नामचर्चा घर ब्लॉक पीपली उमरी में लेकर आए। जहां पर सबसे पहले उसे नहलाया गया व उसके बाल काटे गए। तत्पश्चात उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    सालों से सड़कों पर घूम रहे मानसिक तौर पर बीमार स्वर्ण और उस्मान का इलाज करवा डेरा प्रेमियों ने परिजनों से मिलवाया

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।