हमसे जुड़े

Follow us

37.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home खेल भारत ने गाबा ...

    भारत ने गाबा टेस्ट जीता तो मैं भावुक हो गया : लक्ष्मण

    VVS-Laxman-

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने खुलासा करते हुए कहा है कि जब टीम इंडिया ने पिछले महीने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया तो वह काफी भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू आ गए थे।

    भारतीय टीम ने हाल ही में आॅस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा था। टीम इंडिया ने पहली बार गाबा मैदान में कोई टेस्ट जीत हासिल की थी जबकि आॅस्ट्रेलिया को 32 वर्षों में गाबा में किसी टीम के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

    लक्ष्मण ने स्पोर्ट्स टूडे से कहा कि जब रिषभ पंत ने मैच विजयी चौका लगाया तो मैं काफी भावुक हो गया। मैं चौथे टेस्ट के अंतिम दिन का मैच अपने परिवार के साथ देख रहा था। जब पंत और वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर रहे थे तो मुझे काफी चिंता हो रही थी क्योंकि जब आप खुद नहीं खेल रहे होते हैं तो आप खुद को नियंत्रित नहीं रख सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि मैं चाहता था कि भारत आॅस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज जीते। विशेषकर एडिलेड में जो हुआ और गाबा टेस्ट से पहले लोग कह रहे थे कि भारतीय खिलाड़ी ब्रिस्बेन जाने से डर रहे हैं जहां आॅस्ट्रेलिया लंबे समय से कोई मैच नहीं हारा है। ऐसे में यह जीत काफी महत्वपूर्ण थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।