हमसे जुड़े

Follow us

33.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में यम...

    कैराना में यमुना के जलस्तर में 45 सेंटीमीटर की वृद्धि

    Kairana News
    हालांकि यमुना अभी भी चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। कैराना में यमुना नदी के जलस्तर में 45 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। हालांकि यमुना (Yamuna) अभी भी चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वही, हथिनीकुंड बैराज से 33,338 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। Kairana News

    हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा घटने-बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में यमुना का जलस्तर भी ऊपर-नीचे हो रहा है। हालांकि विगत कई दिनों से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा लाखों क्यूसेक से घटकर हजारों में पहुंच गई है। गुरुवार शाम चार बजे यमुना का बहाव कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित ब्रिज के सूचकांक पर 230.05 मीटर दर्ज किया गया था। शुक्रवार प्रातः जलस्तर 25 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 230.30 मीटर पर पहुंच गया। शाम चार बजे यमुना के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि और दर्ज की गई, जिसके बाद क्षेत्र में यमुना का बहाव 230.50 मीटर पर आ गया। Kairana News

    वही, हथिनीकुंड बैराज से प्रातः आठ बजे 29,544 क्यूसेक तथा शाम चार बजे 33,338 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया। कैराना में यमुना का चेतावनी बिंदु 231.00 मीटर तथा खतरे का निशान 231.50 मीटर पर निर्धारित है। फिलहाल यमुना चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 33,338 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। यमुना में छोड़े गए पानी से क्षेत्र में किसी प्रकार के खतरे की कोई संभावना नही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– वाटर वर्कस की डिग्गी में मरी हजारों मछलियाँ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here