इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में शोक

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में शोक

Published On

मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) थाना क्षेत्र के गांव भुम्मा निवासी 22 वर्षीय युवक मनु पुत्र अविनाश की करनाल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मनु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और गुड़गांव स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह मनु अपनी बाइक से गुड़गांव से करनाल जा रहा था। इसी दौरान करनाल क्षेत्र में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मनु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनु की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों और ग्रामीणों को मिली, परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं। मनु परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था और नौकरी कर अपने परिवार का सहारा बना हुआ था। युवक की असमय मौत की खबर से गांव भुम्मा में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

About The Author

Related Posts