Barnawi Naamcharcha: बरनावी में आयोजित हुई कैराना ब्लॉक की मासिक नामचर्चा

बरनावी में आयोजित हुई कैराना ब्लॉक की मासिक नामचर्चा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Barnawi Naamcharcha: ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा क्षेत्र के गांव बरनावी में प्रेमी राजसिंह इन्सां के आवास पर धूमधाम से आयोजित हुई। रविवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का शुभारंभ 'धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा' नारे के साथ हुआ। इसके उपरांत नामचर्चा में पहुँचे नवीन इन्सां, जयकरण इन्सां, सुनील इन्सां, गोपाल इन्सां, अंशुल इन्सां, सूरजमल इन्सां, पालेराम इन्सां, सोनू इन्सां, प्रवीण इन्सां, रामकिशन इन्सां, सचिन इन्सां, सोमपाल इन्सां, ओमपाल इन्सां, सतेंद्र इन्सां, लोकेंद्र इन्सां, हरपाल इन्सां,

आत्माराम इन्सां आदि कविराज भाइयों ने अपने मधुर कंठ से नाम एवं प्रेम प्रथा के भजन गाकर साध-संगत को भाव-विभोर कर दिया। नामचर्चा का संचालन ब्लाक प्रेमी सेवक प्रताप इन्सां ने किया। उन्होंने साध-संगत से परमार्थी कार्यो में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 11 अक्टूबर को क्षेत्र के गांव सहपत में आयोजित की जायेगी। नामचर्चा में आसपास व दूरदराज से साध-संगत ने भाग लिया।

About The Author

Related Posts