फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कर्ड का निधन

Published On

पेरिस। यूरोपीय संघ के प्रमुख संस्थापक एवं फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कर्ड डिएस्टैंग का बुधवार की रात निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। वालेरी गिस्कर्ड डिएस्टैंग फाउंडेशन ने अपने ट्वीट में यह जानकारी दी। आमतौर पर वीजीई के नाम से मशहूर गिस्कर्ड कुछ समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण गत सितम्बर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वह नवंबर में फिर अस्पताल में भर्ती हुए। वह वायरस से भी पीड़ित हो गये थे और कल रात लोइर-एत-चेर स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। गिस्कर्ड अंतिम बार 30 सितम्बर 2019 को सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आये थे , जब वह पूर्व राष्ट्रपति जैक्यूस चिराक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts