जीन कैस्टेक्स बने फ्रांस के नये प्रधानमंत्री

Published On

पेरिस। जीन कैस्टेक्स ने फ्रांस के नये प्रधानमंत्री के तौर पर कामकाज संभाल लिया है। कैस्टेक्स शीर्ष सिविल सर्वेंट एवं दक्षिणी फ्रांस के स्मॉल कम्मून के मेयर रह चुके हैं। वह एडुआर्डो फिलिप की जगह प्रधानमंत्री बने हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से देश की स्थिति बिगड़ने के कारण हो रही आलोचनाओं के कारण फिलिप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कैस्टेक्स शुक्रवार को फिलिप के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, “यह एक नई, भारी और कठिन जिम्मेदारी है। दुर्भाग्य से स्वास्थ्य संकट खत्म नहीं हुआ है। आर्थिक और सामाजिक समस्याएं पहले से ही है।” उन्हों कहा, “प्राथमिकताओं और तरीकों का अनुसरण करना होगा। हमें समस्याओं का मुकाबला करने के लिए एक राष्ट्र के तौर पर और एकजुट होना होगा तथा बुनियादी सुधारों को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा।”

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts