कोरोना से विश्वभर में 1.66 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 6.59 लाख से अधिक की मौत

Published On

बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसके दुनियाभर में अब तक 1.66 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 6.59 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में छठे स्थान पर है।

Corona uncontrollable in Haryana, 699 new cases found

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,66,67,130 हो गयी है जबकि अब तक इस महामारी के कारण 6,59,045 लोगों ने जान गंवाई है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में Coronavirus से अब तक 43,49313 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,49235 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 2483191 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 88539 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 15.31 के पार पहुंच गयी है। अब तक कुल 988029 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 34193 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना के 509447 सक्रिय मामले हैं। रूस कोविड-19 संक्रमित मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 822060 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,483 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 459761 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7257 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts