अमेरिका के टेक्सास में एक दिन में कोरोना 5000 से अधिक नए मामले

Published On

होउस्टन। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक ही दिन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 5,000 से अधिक मामले सामने आये है। प्रांत के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मंगलवार को एक टेलिविजन प्रसारण के जरिए कहा कि टेक्सास प्रांत में बहुत सारे लोग हैं जो सोचते हैं कि कोविड-19 का प्रसार वास्तव में एक चुनौती नहीं है। एबॉट ने कहा कि प्रांत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर है। उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए कहा कि जब तक आवश्यक न हो घर से न निकले, आप घर में सुरक्षित है। टेक्सास हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज के अनुसार मंगलवार तक प्रांत में कोविड-19 से 2,220 मौते हुए है तथा पुष्ट मामलों की संख्या 120,370 हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts