हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश वैक्सीनेशन से...

    वैक्सीनेशन से ही कोरोना को हराना संभव, पीएम ने ली दूसरी डोज

    Modi Corona Vaccination

    नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक का टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज मैंने एम्स में कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोविनडाटजीओवीडाटएन पर पंजीकरण करवाकर टीका लगवा लें, क्योंकि टीकाकरण ही उन चुनिंदा रास्तों में से एक है, जिसके जरिए वायरस को हराया जा सकता है।

    एक मार्च को ली थी पहली डोज

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक एक मार्च को ली थी। एम्स में पुडुचेरी की सिस्टर पी. निवेदा ने पीएम मोदी को भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ की पहली डोज दी थी। पहली डोज लेने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी मैंने एम्स में कोरोना की पहली डोज ले ली है। यह वाकई प्रशंसनीय है कि डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए कम समय में बेहतर काम किए हैं। लोगों से अपील है कि जो इसके पात्र हैं, वे वैक्सीन जरूर लगवाएं और भारत को कोरोना मुक्त बनाएं।

    राज्यों संग आज करेंगे बैठक

    कोरोना के बढ़ते प्रसार से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीरवार को राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री इस बैठक के बाद कुछ ऐलान भी कर सकते हैं। बता दें कि वैक्सीनेशन को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने केन्द्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं और आरोप लगाया कि हमें पर्याप्त मात्रा में टीके नहीं दिए जा रहे। महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि उनके राज्य में मात्र तीन दिन का ही वैक्सीन स्टाक बचा है। वैक्सीन की कमी के चलते टीका केन्द्रों से लोगों को बैरंग घरों को लौटाया जा रहा है। राजेश टोपे के आरोप के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी राज्य में वैक्सीन की कमी नहीं है। जरूरत के हिसाब से सभी राज्यों में वैक्सीन पहुंचाई जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।