Jaipur Firecracker Factory Fire Case

Jaipur Firecracker Factory Fire Case: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में थाना अधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

खो नागोरियान क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई अग्निकांड की घटना को गंभीरता से लेते हुए जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  श्री मित्तल ने बताया कि अंतरिम जांच रिपोर्ट के आधार पर थानाधिकारी खो नागोरिया ओमप्रकाश मातवा सहित हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल रामावतार, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल आसिफ, कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल अशोक  को निलंबित कर दिया गया है।
देश  राजस्थान  न्यूज़ ब्रीफ