महाराष्ट्र में Saint Dr. MSG का जलवा, मानवता भलाई कर मनाया महापरोपकार माह

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पुणे (महाराष्ट्र)। पुणे में पावन महापरोपकार माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा (Naamcharcha) धूमधाम के साथ संपन्न हुई। सेवादारों द्वारा नामचर्चा पंडाल को भव्य ढंग से सजाया गया था। नामचर्चा की शुरूआत पवित्र नारा बोलकर की गई। विनती भजन के उपरांत कविराज भाइयों ने महापुरुषों द्वारा रचित ग्रंथों में से शब्द बोलकर गुरु महिमा का यशोगान गाया। नामचर्चा के दौरान समस्त साध-संगत ने पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई के कार्य करने का संकल्प लिया। नामचर्चा उपरांत मोनिका इन्सां ने 3 जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन वितरित किया।

यह भी पढ़े:- मिनटों में खत्म हो जाएगी टेंशन और चिंता, अगर पूज्य गुरु जी के पढ़ोगे ये वचन…

गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 142 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts