हमसे जुड़े

Follow us

38 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र: म...

    महाराष्ट्र: मामलों की जांच के लिए सीबीआई का सीधा अधिकार समाप्त

    CBI Direct Authority

    मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में मामलों की जांच के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दी गयी आम सहमति वापस ले ली है। इस फैसले के बाद सीबीआई को महाराष्ट्र में किसी भी मामले की जांच के लिए अब महाराष्ट्र सरकार की अनुमति लेनी होगी। राज्य में मामलों की जांच को लेकर केन्द्रीय एजेंसी की शक्तियां अब सीमित कर दी गयी हैं। इससे पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल भी सीबीआई को मामलों की जांच के लिए दी गयी आम सहमति वापस ले चुके हैं। अधिकारियों ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच पर असर पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें – अब तक 106 लाख टन धान की खरीद

    गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सुशांत मामले की जांच मुंबई पुलिस से सीबीआई को सौंप दी गयी थी। महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया। यह फैसला ऐसे समय में किया गया है जब उत्तर प्रदेश सरकार ने टीआरपी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके पूरा मामला सीबीआई को सौंप दिया है। मुंबई पुलिस की ओर से इस महीने की शुरुआत में टेलीविजन न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के खिलाफ शुरू की गयी जांच के बाद महाराष्ट्र सरकार और केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के बीच तनातनी बढ़ गयी है। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी समेत तीन चैनलों पर टीआरपी से संबंधित गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। रिपब्लिक टीवी के मालिक अर्नब गोस्वामी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।