हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति ने उपकार कॉलोनी में 53 परिवारों को बांटा राशन

    Managing Committee of Dera Sacha Sauda distributed ration to 53 families in Upkar Colony
    सिरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 53वां पवित्र अवतार दिवस (15 अगस्त) मानवता भलाई कार्य कर मनाया गया। पावन अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति द्वारा उपकार कॉलोनी में 53 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति ने उपस्थित जनों को पूज्य गुरु जी के पावन अवतार दिवस की इलाही नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य गुरु जी का 53वां अवतार दिवस रक्तदान, जरूरतमंदों को राशन व पौधारोपण कर मना रही है। इसी अंतर्गत आश्रम की प्रबंधकीय समिति ने उपकार कॉलोनी में 53 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का कच्चा राशन बांटा गया। जिसमें घर में प्रयोग होने वाला जरूरत का सभी राशन था। इस अवसर पर प्रबंधकीय समिति से एसबीएस सेवादार मोहन लाल इन्सां, गोभी राम इन्सां, 45 मैम्बर महाशा इन्सां उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।